
Gemini Notebook की मदद से, बातचीत करना और दस्तावेज़ बनाना हुआ आसान
Outline
कॉन्टेंट के बारे में जानकारी
Gemini Notebook के बारे में खास जानकारी
Gemini Notebook आपके दिए गए सोर्स में मौजूद जानकारी का सारांश तैयार करने और काम की जानकारी तुरंत हासिल करने में मदद करता है. इसमें स्कूल का कैलेंडर, नीति से जुड़े सर्कुलर या मीटिंग में लिए गए नोट जैसी चीज़ें जोड़ी जा सकती हैं. यह सिर्फ़ आपके अपलोड किए गए कॉन्टेंट का इस्तेमाल करता है. इसलिए, "गलत या गुमराह करने वाली जानकारी" जनरेट होने का जोखिम कम हो जाता है. गलत जानकारी का मतलब है कि एआई ऐसी जानकारी जनरेट करता है जो मनगढ़ंत होती है या सटीक नहीं होती.
इस मॉड्यूल में हम जानेंगे कि Gemini Notebook का इस्तेमाल करके, एडमिन से जुड़े दो सामान्य कामों को कैसे आसान बनाया जा सकता है:
माता-पिता से बातचीत करने के लिए: हम इसे एक क्रिएटिव पार्टनर के तौर पर इस्तेमाल करेंगे, ताकि स्कूल के कैलेंडर को माता-पिता और शिक्षक की मीटिंग (पीटीएम) के लिए दिलचस्प नोटिस में बदला जा सके.
स्कूल के दस्तावेज़ों के लिए: हम इसका इस्तेमाल जानकारी को व्यवस्थित करने के लिए करेंगें, ताकि स्टाफ़ रूम में हुई चर्चा के दौरान हाथ से लिखे गए नोट को मीटिंग के ब्यौरे (एमओएम) और तय किए गए कामों की व्यवस्थित सूची में बदला जा सके.
डेमो
आइए, Gemini Notebook का इस्तेमाल करके, स्कूल के शैक्षणिक कैलेंडर से सटीक तारीखें बिना किसी गड़बड़ी के निकालने का तरीका जानें. इससे आपको माता-पिता और शिक्षक की मीटिंग (पीटीएम) के लिए गर्मजोशी से भरा, दोस्ताना लहजे में लिखा नोटिस जनरेट करने में मदद मिलेगी.
इस्तेमाल
चलिए, साथ मिलकर काम करते हैं. हम स्टाफ़ मीटिंग के जल्दबाज़ी में लिए गए नोट को मीटिंग के ब्यौरे (एमओएम) और स्टाफ़ को सौंपे गए कामों की व्यवस्थित सूची में बदल देंगे.
आपका टास्क:
पहला चरण- Gemini Notebook खोलें: notebook.google.com पर जाएं.
दूसरा चरण- अपलोड करें: एक नई नोटबुक बनाएं और अपनी हाल ही की मीटिंग के नोट की PDF या Docs फ़ाइल अपलोड करें.
तीसरा चरण- बनाएं: सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद Studio को ढूंढकर उस पर क्लिक करें. 'रिपोर्ट' के बगल में मौजूद ऐरो पर क्लिक करें. इसके बाद, जानकारी वाला दस्तावेज़ चुनें और प्रॉम्प्ट का बॉक्स खोलने के लिए, पेंसिल के छोटे आइकॉन पर क्लिक करें. अपना प्रॉम्प्ट लिखें.
अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या करना है, तो इस सैंपल प्रॉम्प्ट को आज़माएं:
“मान लो कि तुम स्कूल कोऑर्डिनेटर हो. मेरे अपलोड किए गए मीटिंग के नोट देखो और उनमें से बातचीत के अहम हिस्सों, फ़ैसलों, और टास्क की जानकारी निकालो. मीटिंग के ब्यौरों (एमओएम) की व्यवस्थित और प्रोफ़ेशनल रिपोर्ट तैयार करो, ताकि उसे हमारे स्कूल के प्रिंसिपल और टीचिंग स्टाफ़ के साथ शेयर किया जा सके. भाषा आसान, औपचारिक, और विनम्र हो. टेबल मत बनाना. हेडिंग दो और यह दिखाओ:
-मीटिंग की खास जानकारी देने वाला छोटा पैराग्राफ़.
-मीटिंग में लिए गए मुख्य फ़ैसलों की सूची.
-टास्क, व्यक्ति जिसे टास्क सौंपा गया है, और उसकी समयसीमा के बारे में जानकारी.”
- चौथा चरण- Docs में एक्सपोर्ट करें: हाल ही में जनरेट की गई एमओएम रिपोर्ट पर क्लिक करें. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन बिंदुओं पर क्लिक करें. इसके बाद, Docs में एक्सपोर्ट करें पर क्लिक करें. आपका एमओएम दस्तावेज़ अब Google Docs में एक्सपोर्ट हो गया है. अब इसमें बदलाव किया जा सकता है और इसे शेयर किया जा सकता है.
निष्कर्ष
आइए, आपके बनाए गए कॉन्टेंट पर एक नज़र डालते हैं.
आज आपने ऐसी कौनसी चीज़ सीखी है जिसे आज़माया जा सकता है?
