एजुकेटर के तौर पर, यह अक्सर आपकी ज़िम्मेदारी होती है कि आप माता-पिता, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ अहम जानकारी शेयर करें और उसका रिकॉर्ड भी तैयार करें। इस सेशन में, हम जानेंगे कि Gemini Notebook इन कामों को आसान और व्यवस्थित बनाने में आपकी कैसे मदद कर सकता है।
आगे बढ़ने से पहले, आइए स्कूलों में हर दिन आने वाली एडमिन से जुड़ी कुछ चुनौतियों पर नज़र डालते हैं, जैसे:
- पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) का औपचारिक नोटिस तैयार करना।
- स्टाफ़ की लंबी मीटिंग के बाद नोट्स को व्यवस्थित करके मीटिंग के मुख्य बिंदुओं और ऐक्शन आइटम को तैयार करने में घंटों लगाना।
इस सेशन में, हम मुश्किल और बिना फ़ॉर्मैट वाले दस्तावेज़ों को अधिक तेज़ी से पढ़े और समझे जा सकने वाले, साफ़ और व्यवस्थित फ़ॉर्मैट में बदलना सीखेंगे।

