बतौर शिक्षक, हम लेसन प्लान तैयार करने और अलग-अलग तरह से सीखने वाले छात्र-छात्राओं की ज़रूरत के हिसाब से कॉन्टेंट बनाने में काफ़ी समय लगाते हैं। एक ही क्लास में 40 से 60 छात्र-छात्राएँ हों, तो हर बच्चे की अपने सीखने की रफ़्तार के हिसाब से पढ़ाना नामुमकिन सा लग सकता है।

लेकिन अगर आपकी मदद के लिए एक टीचिंग असिस्टेंट हो, तो कैसा रहेगा? Google Gemini में आपका स्वागत है, यह आपका नया AI असिस्टेंट है। अगले 15 मिनट में, आप सीखेंगे कि अपनी खास क्लास के लिए नतीजों पर आधारित लेसन प्लान और अलग-अलग छात्र-छात्राओं की ज़रूरत के हिसाब से वर्कशीट जल्दी कैसे तैयार की जा सकती हैं।

आइए, अपना समय बचाएँ और अपने छात्र-छात्राओं के लिए लेसन को और भी दिलचस्प बनाएँ!