एक शिक्षक के रूप में, कक्षा में प्रवेश करने से पहले ही हमारा काफ़ी समय रजिस्टर, नोटबुक और कागजी कार्यवाही के प्रबंधन में निकल जाता है। अब समय आ गया है कि इन मुश्किल कामों को तकनीक की मदद से आसान बनाते हैं।
पहले फाउंडेशनल सेशन, अपना डिजिटल वर्कस्पेस सेट अप करें में आपका स्वागत है। इसमें आपको Google टूल्स का इस्तेमाल करके अपना डिजिटल वर्कस्पेस तैयार करना सिखाया जाएगा।
हम आपको सुरक्षित तरीके से लॉग इन करने और नए वर्चुअल वर्कस्पेस को एक्सप्लोर करने के दिशा में पहला कदम उठाने में आपकी मदद करेंगे। आइए, आपका समय बचाएं और और अपनी शिक्षण-दिनचर्या को अधिक सुगम बनाएँ।

